गंगापुत्र समाज की भव्य बधावा यात्रा सैकड़ों नावों के साथ निकली

Shekhar Pandey
वाराणसी। गंगापुत्र, मल्लाह व माझी समाज के काशी के प्रसिद्ध समाजसेवी दुर्गा माझी के नेतृत्व में राजघाट से गंगा के जल मार्ग से नावों द्वारा एक विशाल बधावा यात्रा निकाला गया। यात्रा के दौरान समाजसेवी दुर्गा माझी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति ही इस वर्ष भी काशी के समस्त माझी समाज द्वारा राजघाट से सैकडों नावों से एक विशाल बधावा यात्रा अदलपुरा के माता शीतला धाम दरबार पहुंचेगी, जिसमें दर्जनों नाव पर डीजे के साथ सभी लोग अपने घर से विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, पूजा की सामग्री चढाकर माता की पूजाकर अपने समाज की उन्नति एवं विकास के लिए प्रार्थना करेंगी। यात्रा में काशी ही नहीं अन्य राज्यों से आये समाज के लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर समस्या में परेशानी एवं दुख-सुख में मैं शामिल रहता हूं और एक ही उद्देश्य होता है कि समाज एकजुट रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी दुर्गा माझी, बद्री प्रसाद साहनी (गोवा), पांचू साहनी, समीर साहनी, आशीष साहनी, बाबू साहनी, महेशू सहानी, भौकाल साहनी सहित सैकडों गंगा पुत्र व महिलाएं बडी संख्या में शामिल थी।








