उत्तर प्रदेशवाराणसी

मातृमंदिर गुरुकुल में ज्योतिबा फूले जयंती पर गोष्ठी व यज्ञ आयोजित

Shekhar Pandey 8175874935

Advertisements

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने महापुरुष ज्योतिबा फूले की जयन्ती के क्रम में रामापुरा स्थित मातृमंदिर कन्या गुरुकुल में प्रान्तीय दायित्वधारियों सहित शाखा सचिव, वित्त सचिव एवं सदस्यों के संग गतिविधि संयोजक (संस्कार) की सीमा श्रीवास्तव एवं (पर्यावरण) के सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजिकाएं मंजू गौतम (निवर्तमान कोषाध्यक्ष-नीलकण्ठ), ममता उपाध्याय के संयोजकत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले के जयन्ती दिवस पर गोष्ठी व पर्यावरण संरक्षण हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्या गायत्री आर्या के ब्रह्मत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। बस्ती में आचार्या ने यज्ञ एवं पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। सभी दायित्वधारीयों द्वारा ब्रह्मचारिणियों व लोगों मे लेखन सामग्री, मिष्ठान एवं फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रान्तीय अध्यक्ष हरीश वालिया, उपाध्यक्ष विष्णु सेठ, सचिव कमल कुमार सिंह, शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सुनीता अग्रहरि, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के उपप्रधान प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’, राजेश राय, माधुरी बरनवाल एवं गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियाँ उपस्थित रहीं। सभी का स्वागत शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button