उत्तर प्रदेशवाराणसी

चौक पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी, 11 अप्रैल। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक, मु.अ.सं. 0065/2026 धारा 65(1), 5j(ii) व धारा 6 पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में विकास यादव (22), निवासी पुरानापुल, थाना सारनाथ, को नीचीबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि 10 अप्रैल को पीड़िता के पिता ने थाना चौक में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ आरोपी ने करीब सात माह पूर्व जबरन दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक पुष्कर दूबे व हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button