उत्तर प्रदेशवाराणसी

चौक पुलिस ने पॉक्सो व यौन उत्पीड़न के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चौक पुलिस ने यौन उत्पीड़न एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध एवं प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त समीर हासमी (24 वर्ष) पुत्र मुनावर अली, निवासी सीके 62/68 बलुआ गली, काशीपुरा, थाना चौक को गिरफ्तार किया। आरोपी को नीची बाग पोस्ट ऑफिस के पास से 12 अप्रैल 2026 को दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पिता द्वारा थाना चौक में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त पिछले लगभग 5 वर्षों से उनकी पुत्री (वर्तमान उम्र 19 वर्ष) का पीछा कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि जब पीड़िता 14 वर्ष की थी, तभी से आरोपी ने झूठे प्रेम का झांसा देकर उसे गुमराह करने का प्रयास किया, जिससे परिवार को लगातार भय और असुरक्षा का सामना करना पड़ा।

इस तहरीर के आधार पर थाना चौक में मुकदमा संख्या 0066/2026, धारा 74, 78, 331(6), 351(3) बीएनएस एवं 9L/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button