उत्तर प्रदेशवाराणसी

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजन एवं प्याऊ का उद्घाटन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा द्वारा मंगलवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन चौराहा स्थित एक मोबाइल सेंटर पर सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद, डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्र गान के माध्यम से धूमधाम से जयंती मनाई गई।इस अवसर पर संरक्षक प्रवीण श्रीवास्तव, संयोजक महावीर, गतिविधि संयोजक (सेवा) राजीव गुप्ता, शाखा सचिव संजीव श्रीवास्तव, संदीप सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के उपरांत निकट भविष्य में भीषण गर्मी को दृष्टिगत एक प्याऊ का उद्घाटन कर राहगीरों मे ठंडा पानी व गुड़ वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button