उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज, नदेसर सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन प्रणाली तथा अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस आयुक्त महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन तलाशी, पहचान पत्र एवं बायोमेट्रिक सत्यापन के उपरांत ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 10 वर्षों में नकल कराने में संलिप्त रहे व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केन्द्रों के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अनावश्यक भीड़ पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष एवं बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि, नकल या अवांछनीय स्थिति सामने आती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button