उत्तर प्रदेशवाराणसी
चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा की सख्ती: पैदल गश्त के दौरान अतिक्रमण हटवाया गया , कई वाहनों का चालान

Shekhar pandey
वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा द्वारा मंगलवार को अपने हमराहियों के साथ पूरे क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने बाजारों, गलियों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण हटवाया तथा अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी। लगातार हो रही पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है।
गश्त के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान भी किया गया, जिससे आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता देखने को मिली।
पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है।







