उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: चौक पुलिस ने नाजायज तलवार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की चौक थाना पुलिस ने मारपीट और धमकी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त एक नाजायज तलवार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चौक पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी बाबर अली (24 वर्ष) निवासी गुदड़ी बाजार, नया चौक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 की रात आरोपी एक नाजायज तलवार लेकर विवाद में शामिल लोगों से बदला लेने और उन्हें सबक सिखाने की नीयत से घूम रहा था। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज तलवार बरामद की है। इस संबंध में थाना चौक पर मुकदमा संख्या 0119/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) तथा आयुध अधिनियम की धारा 4/25(1B)(b) में कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गंगा प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सरोज तथा कांस्टेबल धर्मवीर कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button