उत्तर प्रदेश

UP News: रोडवेज बस के चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

बागपत । मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क हादसे में तीन बाइक सवार की मौत हो गयी। रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों अपने आगोश में ले लिया । मरने वाले युवक बागपत जनपद के ही निवासी बताए गए है। पुलिस ने तीनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कारवाई में जुटी है । मृतक आकाश और गुड्डू बामनोली के रहने वाले थे जबकि एक युवक मौजुद्दीन टिकरी का रहने वाला था। बताते है की बामनोली गांव के पास सड़क हादसा बस की तेज रफ्तार का कारण बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बस तेज गति पर थी और ओवरटेक करने के प्रयाश में युवकों पर भारी पड़ गयी। थाना प्रभारी सवीरत्न ने बताया कि मृतकों के परिजनों को बुलाया गया है। पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कारवाई की जाएगी।घटना से दो गांवों में मातम छाया हुआ है। जिलाधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह ने हादसे को दुःखद बताया है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button