लखनऊ

Lucknow News: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्व डीजीपी आर के विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त को दिलाई पद व गोपनीयता शपथ

Advertisements

लखनऊ । राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त व सभी सूचना आयुक्तों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य सूचना आयोग के लिए चयनित मुख्य सूचना आयुक्त व 10 राज्य सूचना आयुक्तों का शपथ ग्रहण बुधवार को सुबह राजभवन में हो गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्व डीजीपी आर के विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इसी तरह मो. नदीम, वीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, दिलीप अग्निहोत्री, राजेन्द्र कुमार सिंह, पदम द्विवेदी, शकुंतला गौतम, गिरजेश कुमार चौधरी और स्वतंत्र प्रकाश को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई गई। शासन ने हाल में पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त व इनके साथ ही पत्रकार, अधिवक्ता व समाज के विभिन्न क्षेत्र के दस लोगों को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button