उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: होलिका दहन व होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क , डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

Advertisements

चंदौली। आगामी होलिका दहन व होली का पर्व को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। वही थानों पर बैठक करके सभ्रांत नागरिकों को निर्देश दिया की डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा ।इसके लिए बिना परमिशन के अगर कोई डीजे बजाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी । वही जलने वाली होलिका की तैयारियों को जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित होलिका को लेकर विशेष तैयारी की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिकाओं को भी चिह्नित किया गया है। वहां पर विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है।जनपद में 1670 होलिकाओं की स्थापना हुई है। जिला प्रशासन की ओर से 64 संवेदनशील व 25 अतिसंवेदनशील होलिकाओं को चिह्नित किया गया है। इसे लेकर सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ पीएसी बलों की भी तैनाती की जाएगी। साथ ही समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए प्रयास करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button