उत्तर प्रदेशशामली

UP News: अब होगा कुत्तों की नसबंदी व पंजीकरण , नगर पालिका परिषद ने शुरू कर दी तैयारी

शामली। नगरपालिका परिषद ने अब पालतु कुत्तों का पंजीकरण कराएगी। पंजीकरण के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। पालिका ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पालिका में अभी तक कुत्ते के पंजीकरण की व्यवस्था नहीं थी।केंद्र सरकार की तरफ से पिटबुल, डोगो अर्जेटिनो और रोडिशियन रिबैक समेत करीब 23 खुंखार नस्ल के कुत्तों की बिक्री व प्रजनन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। अभी तक नगरपालिका में शहर में पालतु कुत्तों के पंजीकरण की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण पालिका के पास अभी तक यह जानकारी नहीं है कि शहर में किस नस्ल के कितने पालतु कुत्ते है। जबकि ज्यादातर घरों में कुत्ते पाले जा रहे हैं। इसके अलावा शहर में आवारा कुत्ते भी घूमते रहते हैं जो लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। सीएचसी शामली में रोजाना 40 से 50 लोग एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। अब नगरपलिका ने पालतु कुत्ते का पंजीकरण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। नगरपालिका के चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शहर में पालतु कुत्तों का पंजीकरण कराया जाएगा। पालतु कुत्ते के पंजीकरण होने से यह पता चल सकेगा कि शहर में किस नस्ल के कितने कुत्ते हैं। इनमें सरकार की तरफ से प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते पाए जाते हैं तो उनकी नसबंदी कराई जाएगी, जिससे उनके प्रजनन पर रोक लग सके।आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए संगम बरातघर में बनेगा शेल्टर होम शामली। शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए रेलपार स्थित बंद चल रहे संगम बरातघर को शेल्टर होम बनाया जाएगा। आवारा कुत्ते की नसबंदी सहारनपुर की एक संस्था करेगी। नगरपालिका शामली की तरफ से संस्था को प्रति कुत्ता 1100 रुपये भुगतान किया जाएगा। पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि सहारनपुर की संस्था की टीम एक अप्रैल से कुत्ते की नसबंदी का काम शुरू करेगी। शेल्टर होम में संस्था की तरफ से चिकित्सक व अन्य सदस्य रहकर कुत्तों की नसबंदी करने के बाद उनकी देखभाल के लिए चार से छह दिन तक रखा जाएगा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button