उत्तर प्रदेश

UP News: फरार चल रहे बदमाशो के घर दबिश देने गई पुलिस पर फायरिंग , बदमाशो द्वारा चलाई गई गोली से पुलिस कर्मी घायल

Advertisements

फर्रुखाबाद । कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में शुक्रवार की रात फरार चल रहे बदमाशों के घर दबिश देने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग से गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया
, जबकि एक साथी भागने में सफल रहा। बताया जाता है की
कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में शुक्रवार देर रात फरार चल रहे बदमाश राहुल पुत्र जयनंदन और कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव मनिकापुर निवासी उसकी बुआ के पुत्र स्वदेश, पुत्र रघुराज और उसके चाचा विनोद की तलाश में थाना अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने घर पर दबिश दी। पुलिस का बदमाशों से आमना सामना हो गया। फरार चल रहे राहुल, स्वदेश और विनोद को पुलिस ने घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चेहरे पर गोली लगने से थाना कंपिल में तैनात सिपाही धर्मेंद्र गुर्जर घायल हो गया।मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों राहुल व स्वदेश को दबोच लिया। बदमाश विनोद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तीनो घायलों को पहले कायमगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों घायल बदमाशों समेत सिपाही को जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button