दिल्लीराष्ट्रीय

NewDelhi News: नकली सिक्का बनाने वाले दो गिरफ्तार , 1,70 लाख का सिक्का बरामद

Advertisements

नई दिल्ली । पुलिस की स्पेशल सेल ने शहादरा इलाके में गली नंबर एक मिलन गार्डन स्थित एक मकान में छपा मारकर नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया ।पुलिस ने मौके से आकाश पुत्र रवि कुमार व सर्वेश यादव पुत्र शिव को गिरफ्तार कर मौके से 1.70 लाख रुपये मूल्य के नकली सिक्के बरामद किया हैं। गिरफ्तार आरोपी 20 लाख रुपये के नकली सिक्के बाजार में सप्लाई कर चुका हैं। मिली खबर के अनुसार स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त मनोज सी के व इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद को पिछले कुछ दिनों से मुखवीर द्वारा सूचना मिल रही थी की दिल्ली-एनसीआर में नकली भारतीय मुद्रा सिक्कों के प्रचलन में लिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के लोग सक्रिय है । सूचना मिलने के बाद एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद व सतवीर सिंह की टीम ने सफलता हासिल की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button