उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: नगर आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व वसूली हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

वाराणसी । वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम के राजस्व वसूली हेतु नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा ने आज सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नगर निगम स्थित मीटिंग हाल में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में होने वाले कर-करेत्तर की वसूली पर कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा उनको आवंटित क्षेत्रों के सभी भवनों को डायरी में अंकित करते हुये शेष अनमैच्ड भवनों का शत प्रतिशत मिलान कर लें, इसे सभी राजस्व निरीक्षकों को 30 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मैचिंग करा रहे भवनों की जाॅच भी करें।

Advertisements

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिन भवन स्वामियों के द्वारा अपने भवन का गृहकर जमा नही किया गया है, इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रथम चरण में सभी बकायेदारों के बिल निर्गत कर गृहकर वसूली करायी जाय, साथ ही अनमैच्ड भवनों का सत्यापन व मिलान कराकर उनके भी बिल निर्गत किये जायं। सभी राजस्व निरीक्षकों एवं कर अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि उनको प्रदत्त अपने यूजर आई0डी0 का प्रयोग नियमित रूप से किया जाय। बैठक में उपस्थित सचिव, जलकल को निर्देशित किया गया कि जलकल में तैनात सभी राजस्व निरीक्षकों को अपनी डायरी तैयार करें एवं यूजर आई0डी0 का प्रयोग करें। साथ ही जलकल के बकायेदारों से भी प्राथमिकता के आधार पर वसूली हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार बैठक में उपस्थित प्रभारी अधिकारी अनुज्ञप्ति को निर्देशित किया गया कि सभी जोनल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके जोन में स्थित सभी होटल, लाज, नर्सिंग होम, अस्पतालों, शराब इत्यादि की दुकानों की सूची प्राप्त कर नियमानुसार लाइसेन्स शुल्क वसूला जाय। बैठक में प्रभारी अधिकारी अनुज्ञप्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, सचिव जलकल श्री ओ0पी0 सिंह, सभी जोनल अधिकारी, सभी कर अधीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button