उत्तर प्रदेशबलिया

Balia News: श्रद्धालुओ से भरी जीप पलटने से मां बेटी सहित तीन की मौत दो घायल

Advertisements

बलिया। ब्रह्मपुर थाना अंतर्गत महादेव का डेरा के समीप बुधवार को श्रद्धालुओ से भरी जीप के पलटने से उसमे सवार मां बेटी सहित तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य भी घायल हुए है। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए बलिया जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तीन को मृत घोषित का दिया । जबकि दो घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है । सूचना पर मौके पर पहुंची बिहार की सेमरी थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरने वाले बलिया के बेदुआ मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा है। बता दे की शहर कोतवाली के बेदुआ मोहल्ला निवासी मोतीलाल वर्मा घर पर नवमी पूजन करने के बाद सपरिवार डुमरांव स्थित मां डुमरेजनी देवी का दर्शन पूजन करने जा रहे थे। बयासी से जीप पकड़कर जनेश्वर मिश्र सेतु होकर मंदिर जा रहे थे। पीछे से बाइक से मोतीलाल का बेटा सोनू वर्मा अपनी पत्नी पूनम वर्मा के साथ आ रहा था।ब्रह्मपुर थाना के महादेव का डेरा गांव के पास तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना में माधुरी देवी 60 वर्ष पत्नी मोतीलाल वर्मा, रीना वर्मा 30 वर्ष पुत्री मोती लाल और मुन्ना देवी की नातिन डिंपी वर्मा 15 वर्ष निवासी कोलकाता की मौत हो गई। मोतीलाल वर्मा और उनकी बड़ी बहन मुन्ना देवी 67 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायल मोतीलाल वर्मा, मुन्ना देवी और रीना वर्मा को उपचार के लिए बलिया जिला अस्पताल पहुंचाया। उस समय रीना देवी जीवित थीं। रीना की मौत रास्ते में हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मोतीलाल वर्मा व उनकी बहन मुन्ना देवी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
सेमरी पुलिस ने माधुरी देवी और डिंपी का शव पोस्टमार्टम के लिए बिहार भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button