उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: बंगाल में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हिंसा सनातन आस्था को आहत करने की कुचेष्टा : सीएम योगी

Advertisements

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेपश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमे नही भूलना चाहिए कि सुशासन की पहली शर्त कानून का शासन है । बंगाल में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हिंसा सनातन आस्था को आहत करने की कुचेष्टा है। सीएम योगी ने कहा कि अभी राम नवमी का आयोजन संपन्न हुआ है। भाजपा शासित सभी राज्यों में राम नवमी के उत्सव और शोभायात्राएं सकुशल संपन्न हुईं लेकिन पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरकार के कारण वहां राम नवमी की शोभायात्राओं पर हमले हुए हैं, यानी सनातन आस्था को आहत करने की किस हद तक की कुचेष्टाएं हो रही हैं, यह एक बार फिर से वहां देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में और भाजपा की राज्य सरकारों ने भी सुरक्षा का बेहतर माहौल देने का काम किया है।लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में छिटपुट घटनाएं के बीच पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button