Kolkataराष्ट्रीय

Crime News: चरस की तस्करी करने वाला तस्कर को पुलिस ने एक किलो दस ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

Advertisements

उधम सिंह नगर । कोतवाली पुलिस व एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने शनिवार को रामपुर हाइवे किनारे प्रीत विहार को जाने वाली मार्ग से एक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो दस ग्राम चरस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।

रविवार को सीओ कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि शनिवार को कोतवाली पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने रामपुर हाइवे किनारे प्रीत विहार को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की। टीम को देखकर बाइक सवार ग्राम पचनाई पोस्ट अमोड़ी थाना लोहाघाट (चंपावत) निवासी शंकर सिंह भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे धर लिया।

तलाशी में उसके बैग से एक किलो दस ग्राम चरस बरामद हुई। श्री कत्याल ने बताया कि आरोपी सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। वह अपने गांव से चरस को छोटे-छोटे टुकड़ों में एकत्र कर यहां लाकर बेचता है। वह प्रीत विहार कॉलोनी के पास एक अज्ञात व्यक्ति को चरस की खेप देने आया था। इससे पहले भी वह दो बार चरस की खेप लाकर महंगे दाम पर बेच चुका है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही चरस तस्करी के नेटवर्क का पता भी लगाया जा रहा है। लाखों की चरस पकड़ने वाली टीम में एसओजी के कांस्टेबल भुवन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। बताया कि पुलिस, एसओजी एएनटीएफ की टीम को एसएसपी की ओर से ढाई हजार के इनाम की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button