उत्तराखंडराष्ट्रीय

UK News: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओ का उमड़ा जन सैलाब ,प्रयाप्त मात्रा में औषधि व जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध

Advertisements

उत्तराखंड । चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा चार लाख पार हो गया है। वहीं, करीब 70 से 80 हजार श्रद्धालु रोजाना दर्शन कर रहे हैं। जबकि पंजीकरण की संख्या भी 30 लाख से अधिक हो गई है। बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई को शुरू हुई थी। धाम में अब तक 92 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

यमुनोत्री धाम में अब तक 1,11473, गंगोत्री धाम में 1,01441 और केदारनाथ में 2,46,820 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।अगर बुजुर्ग व बीमार श्रद्धालु बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आ रहे हैं तो वे अपना खास ख्याल रखें। बुजुर्ग यात्री यात्रा पड़ावों पर रुक-रुककर धाम तक पहुंचे।बता दे की मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा धाम में ठंड ज्यादा है और ऑक्सीजन की कमी है।

अधिकांश श्रद्धालु इस वातावरण को झेल नहीं पाते हैं।तीर्थयात्रियों को पड़ावों पर रुक-रुककर धाम तक पहुंचना चाहिए। यदि किसी तीर्थ यात्री को सांस लेने में तकलीफ होती हो तो यात्रा पड़ाव गौचर व पांडुकेश्वर में स्क्रीनिंग की व्यवस्था है। बदरीनाथ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही पर्याप्त मात्रा में औषधि व जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button