राष्ट्रीय

Simla News: राजधानी में तेज हवा हल्की ओलावृष्टि और झमाझम बारिश से लोगो को प्रचंड गर्मी से मिली राहत

शिमला । प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को तेज हवा हल्की ओलावृष्टि और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर जिले व साथ लगते क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। सिरमाैर, ऊना, हमीरपुर जिले में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

Advertisements

हालांकि 24 से 29 मई तक राज्य के सभी क्षेत्रों में माैसम साफ रहने के आसार हैं। इससे पारा और चढ़ने की संभावना है। मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 24 से 27 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में दोपहर को हुई बारिश से बस स्टैंड क्षेत्र के कई घरों में मलबा और कचरा घुस गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान यहां नालियां कचरे से बंद हो गईं। इसके चलते गंदे पानी के साथ कचरा लोगों के घरों और आंगन में घुस गया। पार्षद कल्याण धीमान के अनुसार कई बार नगर निगम को इस क्षेत्र में नालियों और नालों को साफ करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं किया गया है। कहा कि बरसात से पहले ही निगम के इंतजामों की पोल खुल गई है। लोगों का काफी सामान भी खराब हो गया है।

कहां कि नगर निगम शहर में नालों और नालियों की सफाई का अभियान चलाने के दावा कर रहा है लेकिन अभी तक उनके वार्ड में हालत नहीं सुधरी है। मांग की की जल्द ही इस क्षेत्र में भी नालियों को बहाल किया जाए। साथ ही नालों को भी पक्का किया जाए। शहर के अन्य वार्ड में भी कई जगह कचरे के कारण नालियां बंद होने से पानी का बहाव रास्तों पर मुड़ गया जिससे लोगो को कठिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button