मनोरंजनराष्ट्रीय

KKR : तीसरी बार केकेआर की टीम खिताब जितने में रही सफल , टीम को मिले 20 करोड़

हैदराबाद । आईपीएल फाइनल में तीसरी बार केकेआर की टीम ने खिताब जीतने में सफल रही है. खिताब जीतने पर केकेआर को 20 करोड़ रुपये मिले तो वहीं रनरअप टीम हैदराबाद को 12.5 करोड़ रुपये मिले, इन सबके अलावा पर्पल कैप का खिताब पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल के नाम रहा. पटेल ने इस पूरे सीजन में शानदार गेंदबाजी की और 14 मैच में 24 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, ऑरेंज कैप- का खिताब विराट कोहली जीतने में सफल रहे, इस पूरे सीजन कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और कुल 15 मैच में 741 रन बनाने में सफल रहे.

Advertisements

कोहली की टीम आरसीबी भले ही एलिमिनेटर में हार गई लेकिन किंग ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल एक बार फिर जीत लिया,इन दोनों दिग्गजों के अलावा फैंटेसी प्लेयर ऑफ़ द सीजन का खिताब केकेआर के नरेन जीतने में सफल रहे. वहीं, बेस्ट कैच का अवार्ड केकेआर के रमनदीप सिंह को दिया गया.

नरेन इस सीजन के सबसे मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी बने. सुनील नरेन ने इस पूरे सीजन में बल्लेबाजी करते हुए 14 मैच में 488 रन बनाए तो वहीं 17 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं. फाइनल की बात करें तो पहले हैदराबाद ने बल्लेबाजी की थी. हैदराबाद टीम की बल्लेबाजी कोई खास नहीं रही. हैदराबाद ने पहले खेलते हुए केवल 113 रन बनाए जिसके बाद केकेआर ने 2 विकेट खोकर 10.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. शानदार गेंदबाजी करने वाले मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि केकेआर ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button