Top Update : मौसम ठंडा होने के कारण लोगों को मिली कुछ राहत , तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

मुंबई । महाराष्ट्र में प्री मॉनसूनी बारिश के लिए अनुकूल मौसम बन गया है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई समेत ठाणे, पालघर रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में गुरुवार से अगले तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है।बुधवार तड़के मुंबई के बायकुला, दादर इलाकों में प्री-मॉनसून बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा, अंधेरी और बोरीवली इलाकों में भी बारिश की फुहारें पड़ीं। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान मुंबईवासियों को बारिश से थोड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र ने बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सांताक्रूज केंद्र ने अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई समेत ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में गुरुवार से रविवार तक गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इस समय 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों में भी चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है ।
रत्नागिरी-रायगढ़ में प्री-मॉनसून बारिश शुरूरत्नागिरी और रायगढ़ जिले में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मुंबई में भी प्री-मॉनसून बारिश की भविष्यवाणी की है। इसलिए मुंबई का अधिकतम तापमान कम होने से मुंबईकरों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस बीच बुधवार को मॉनसूनी हवाएं नहीं चलीं। अत: मौसमी हवाओं की सीमा गोवा क्षेत्र में बनी रही। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है ।



