दिल्लीराष्ट्रीय

Top Update : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा नेता नरेंद्र मोदी आज शाम प्रधानमंत्री पद की लेने जा रहे है शपथ

Advertisements

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार रविवार सायं प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं। इसलिए दिल्ली संडे को हाई अलर्ट पर रहेगी। विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले होटलों, समारोह स्थल तक पहुंचने वाली सड़कों और राष्ट्रपति भवन में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने दिल्ली में 9 और 10 जून के लिए CRPC की धारा 144 लागू करने का ऑर्डर जारी किया है।पुलिस अफसरों ने बताया कि विदेशी मेहमानों को दिल्ली के अलग-अलग फाइव स्टार होटलों में ठहराया गया है।

हरेक होटल में सिक्योरिटी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर पैरा मिलिट्री फोर्सेस के स्नाइपर तैनात किए गए हैं। DCP लेवल के अफसर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। G20 समिट की तरह ही इंतजाम किए गए हैं। इसी तरह संडे शाम को राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने वाले विदेशी मेहमानों के काफिले को भी कड़ी सुरक्षा में ले जाया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक को पूरी तरह इन रूट पर बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान 500 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होना है। करीब 9 हजार मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मल्टिलेयर सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है।

पैरा मिलिट्री फोर्स की पांच कंपनियां, NSG कमांडो और स्नाइपर तैनात रहेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के भीतर और बाहर तीन लेयर की सुरक्षा रहेगी। अंदरूनी सुरक्षा राष्ट्रपति भवन की रहेगी। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात होंगे, जबकि बाहरी सिक्योरिटी दिल्ली पुलिस के पास रहेगी। समारोह स्थल पर करीब 2500 जवान होंगे, जिनमें पैरामिलिट्री फोर्स की पांच कंपनियां भी शामिल हैं।

सड़कों पर स्नाइपर तैनात रहेंगे।सीपी संजय अरोड़ा ने 9 और 10 जून को दिल्ली को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। इन दिनों में ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा-जंपिंग पर प्रतिबंध रहेगा। राष्ट्रपति भवन से लेकर विदेशी मेहमानों वाले होटलों में भी एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button