दिल्लीराष्ट्रीय

Delhi Update : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी के चपेट में , लू चलने का अलर्ट जारी

Advertisements

नई दिल्ली । दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़ और बिहार में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बढ़ते तापमान के साथ ही दिन के समय लू भी चल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को दिल्ली और NCR के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति फिर से लौट आई है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से तापमान बढ़ेगा और भीषण गर्मी रहेगी।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार करेगा। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.64 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी के साथ ही दिन के समय लू भी चलने का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बिहार का राजधानी पटना में 43 डिग्री से अधिक तापमान के साथ ही दिन के समय लू चल रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने वैशाली, सासाराम, सीवान, गोपालगंज और सहरसा जिले के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी पटना समेत इन सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक गर्मी झुलसाएगी। कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के दूसरे हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। इन सभी राज्यों के जिलों में 15 जून तक गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।दक्षिण के कई राज्यों में मानसून आ चुका है। इसके चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून जून के अंतिम दिनों में आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button