उत्तराखंडराष्ट्रीय

Top Update : विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के वृहद मेला को देखते हुए शुक्रवार से रूट डायवर्जन प्लान जारी

Advertisements

हल्द्वानी । विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर शनिवार को वृहद मेला लगा है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। शुक्रवार से रूट डायवर्जन प्लान जारी हो चुका है।एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के अनुसार श्रद्धालु शनिवार को धाम आने से पहले रूट प्लान देखकर निकलें। भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने वाले वाहन क्वारब से शीतला, ओडाखान, कसियालेख, धानाचूली, खुटानी, भीमताल होकर हल्द्वानी आएंगे।


हल्द्वानी से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से धानाचूली बैंड होकर जाएंगे।
बेतालघाट, रानीखेत, खैरना से हल्द्वानी आने वाले वाहन क्वारब से शीतला, ओडाखान, कसियालेख, धानाचूली, खुटानी से भीमताल होकर आएंगे।
भवाली से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, काशीपुर, बाजपुर आदि जगहों को जाने वाले वाहन बैंड नंबर एक से रूसी दो व रूसी-एक होकर कालाढूंगी जाएंगे। रामनगर व कालाढूंगी से कैंची धाम जाने वाले वाहन रूसी-एक व रूसी-दो से बैंड नंबर-एक होते हुए मस्जिद तिराहा भवाली तक जाएंगे।भवाली से नैनीताल आने वाले वाहन बैंड नंबर-एक से रूसी-दो होकर नैनीताल जाएंगे।

हल्द्वानी कालाढूंगी से नैनीताल आने वाले वाहन रूसी-एक से रूसी-दो होकर नैनीताल जाएंगे। कोई भी ट्रैफिक नारायणनगर पार्किंग से आगे नहीं जाएगा। इससे आगे शटल सेवा ही चलेगी।बैड नंबर-एक, मस्जिद तिराहा से नैनी बैंड बाईपास रोड पर एक तरफ, सेनिटोरियम से रातीघाट रोड पर एक तरफ, मस्जिद तिराहे से नैनीताल रोड पर एक तरफ।रामलीला ग्राउंड भवाली, नैनी बैंड से मस्जिद तिराहा रोड पर एक तरफ, विकास भवन भीमताल ग्राउंड, ग्राफिक एरा ग्राउंड भीमताल, थाने के पास मत्स्य विभाग भारत माता पार्किंग भवाली, ग्राउंड फ्लोर परिवहन पार्किंग भवाली, सेनिटोरियम पार्किंग भवाली, पेट्रोल पंप पार्किंग भवाली, आंचल मिल्क डेरी पार्किंग भीमताल से कैंची धाम, मस्जिद तिराहा से कैंची धाम, खैरना से कैंची धाम तक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button