उत्तर प्रदेशवाराणसी

नेहरू पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर 51 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Shekhar pandey

Advertisements

वारणसी। पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट एवं हरिद्रा समर्पित वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण का आयोजन नेहरू पार्क में किया गया ।

पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ के इस कार्यक्रम के दौरान पार्क के अंदर 51 पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया तथा सभी सदस्यों ने पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने, पौधारोपण करने एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्वांचल वीर सेना अध्यक्ष सुरेश नागर, बड़ेलाल यादव, विजय बहादुर यादव, लाल बहादुर यादव, ओम प्रकाश चौधरी, टुनटुन गुप्ता, बाबूलाल यादव, भैयालाल यादव, शशिकांत सिंह, विनोद यादव, रवींद्र यादव, डी वी राजभर तथा हरिद्र वेलफेयर सोसाइटी की सुनीता साहनी, राहुल साहनी, रजत साहनी, सूचित साहनी, अरविंद साहनी, सुषमा सिंह, राधा सिंह एवं विकलांग विशेष सिंह सहित बडी संख्या में लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button