Blogउत्तर प्रदेशवाराणसी

Ganga: गंगा में स्नान के दौरान डूबने से बिहार निवासी युवक की मौत

Advertisements

वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत गोला घाट पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान बिहार से आए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को ढूंढ कर पानी से बाहर निकाला । बता दे की बिहार के पटना जिले के बेउर निवासी सोनू उर्फ विरेन्द्र कुमार 17 वर्ष सुबह अपने मित्रों के साथ गोला घाट पहुंचा।

नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब सोनू गहरे पानी में समा चुका था । पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी लाश को पानी से बाहर निकाला।
घटना के संबंध में इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने के कारण गंगा घाट पर नहाने वालों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में बाहर से आए हुए सैलानी और तैराकी की जानकारी नहीं होने के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। राजघाट से पंचगंगा घाट तक पानी का थाहपता लगाना मुश्किल है। जिन्हें तैरना नहीं आता वह गहरे पानी में जाने के बाद निकल नहीं पाते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button