उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi News : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में समर सिंह का नया धमाका: “कमर के नीलामी” का ग्रैंड लॉन्च

वाराणसी। भोजपुरी संगीत की दुनिया में देसी स्टार समर सिंह का नया गाना “कमर के नीलामी” वाराणसी में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया। इस म्यूजिक लॉन्च का आयोजन ‘वायरल भोजपुरी म्यूजिक कंपनी द्वारा एक फाइव स्टार होटल में किया गया। इस मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे जैसे विक्रांत नेगी, हितेश, वैशाली चौधरी, अभय पांडेय, सिंगर मनोज लाल यादव, और कई अन्य लोग उपस्थित थे। गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने मस्ती के मूड में गाया है, और इसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह और एक्ट्रेस वैशाली चौधरी की केमेस्ट्री को भी खूब सराहा जा रहा है। गाने के गीतकार विक्की रौशन और संगीतकार रोशन सिंह हैं, जबकि कोरियोग्राफी और निर्देशन असलम खान ने किया है। म्यूजिक लॉन्च के दौरान समर सिंह और वैशाली चौधरी ने मीडिया से बातचीत की और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के साथ गाने पर डांस भी किया। “कमर के नीलामी” को वायरल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, और यह गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button