उत्तर प्रदेशवाराणसी

प्रयागराज से पलट प्रवाह एवं माघी पूर्णिमा को लेकर अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, व जिलाधिकारी ने किया भ्रमण _

Advertisements

वाराणसी 11.फरवरी । अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट डॉ एस चन्नप्पा एवं जिलाधिकारी जनपद वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से महाकुम्भ 2025 प्रयागराज से पलट प्रवाह एवं आगामी माघी पूर्णिमा के अवसर पर स्नान एवं दर्शन पूजन हेतु कमिश्नरेट वाराणसी में आगमन कर रहे स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं/पर्यटकों/आगंतुकों की सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण हेतु चौाकघाट, लहुराबीर, बेनिया बाग, रामापुरा चौराहा, गोदौलिया चौराहा, दशाश्वमेध घाट से श्री काशी विश्वनाथ धाम भैरव प्रवेश द्वार से प्रवेश कर मन्दिर परिसर तथां गेट न0 04 से मैदागिन चौराहा एवं पुनः गोदौलिया चौराहा तक पैदल गश्त करते हुए भ्रमण/निरीक्षण किया गया।

उक्त भ्रमण/निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को सुदृढ़ सुरक्षा/यातायात व्यवस्था तथा स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं/पर्यटकों/आगंतुकों की सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्था/भीड़ नियंत्रण व आने व जाने वाले गलियों अवैध ठेला, अवैध सब्जी कि दुकानदारो को हटवाया गया तथा श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शनार्थियो की सुगमता हेतु लाइन व्यवस्था सुदृढ करायेे जाने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button