उत्तर प्रदेशवाराणसी

मणिकर्णिका द्वार से गेट नंबर 4 तक श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा भीषण जाम, वीआईपी अधिकारियो के वाहनों की आवाजाही से स्थिति और बिगड़ी

वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिकर्णिका द्वार से लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर 4 तक कल शाम अचानक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते हालात बेकाबू हो गए और भीषण जाम की स्थिति बन गई। गंगा घाट की ओर लगातार बढ़ती भीड़ और दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरे इलाके में यातायात पूरी तरह से ठप जैसा हो गया।

इसी दौरान गेट नंबर 4 पर वीआईपी व अधिकारियों के वाहनों की आवाजाही के चलते स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो गई और जाम ने विकराल रूप ले लिया। घंटों तक राहगीर और श्रद्धालु जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा अपने हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। पुलिस ने लगातार प्रयास कर भीड़ को नियंत्रित करते हुए धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद जाम को आंशिक रूप से खुलवाया गया और देर शाम तक स्थिति को सामान्य किया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button