Varanàsi : कन्या सगुन योजना का नव उत्थान एक संकल्प ट्रस्ट ने किया शुभारंभ

वाराणसी। छित्तूपुर स्थित नव उत्थान एक ट्रस्ट ने शुक्रवार को आयोजित समारोह में कन्या सगुन योजना का शुभारंभ किया। समारोह के मुख्य अतिथि शम्भू शरण श्रीवास्तव ( पूर्व जीएसटी डिप्टी कमिश्नर वाराणसी) विशिष्ट अतिथि डा मीना कुमारी (जिला प्रशिक्षण आयुक्त,स्काउट गाइड)
डा कैलाश सिंह विकास (वरिष्ठ पत्रकार), सुरैया बानो (वरिष्ठ पोस्ट वार्डन भेलपुर) रही। समारोह की अध्यक्षता विक्रम कुमार ( अध्यक्ष,नव उत्थान एक संकल्प ट्रस्ट) की। अतिथियों को स्वागत विनय कुमार श्रीवास्तव, संचालन देवेन्द्र श्रीवास्तव, धन्यवाद प्रकाश आचार्य ने किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कन्या सगुन योजना का शुभारंभ किया।

विक्रम कुमार ने उपस्थित जनो योजना व महिलाओं के स्वास्थ्य, विकास के बारे विस्तार बताया। उक्त अवसर पर अतिथि ने कहा कि समाज का विकास तभी होगा जब लड़की लड़का को शिक्षित समान रूप से कर योग्य बनाए। यह जिम्मेदारी हम सभी अभिभावक गण की है। हम सभी को साफ सफाई के साथ स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। इसकी जानकारी लड़की लड़का देना आवश्यक है। संस्था स्वास्थ्य शिविर समय समय लगाती है। शिविर में आकर स्वास्थ्य जानकारी अवश्य प्राप्त करे।
समारोह में सर्वश्री शंभू शरण श्रीवास्तव, डा मीना कुमारी, सुरैया बानो, डा कैलाश सिंह विकास, विनय श्रीवास्तव, राम जियावन प्रजापति, मोहम्मद दाऊद, प्रकाश आचार्य, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनुपम भट्टाचार्य, सुरेश चंद्र शर्मा, संदीप कुमार, सोनी कुमारी,किरन देवी, संध्या कुमारी, अजय कुमार, राहुल कुमार, अंजनी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।