उत्तर प्रदेशवाराणसी

बंगाल में भाजपा के जीत पर व्यापारियों ने झालमूडी बांटकर मनाया जश्न।

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। पश्चिम बंगाल मे भाजपा की प्रचंड जीत पर वाराणसी व्यापार मंडल द्वारा नगाडों के साथ पटाखे फोड़ कर लोगों के बीच झालमूडी का वितरण करके लहुरावीर चौराहे पर जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, मोदी ने जो ठाना उसे पूरा किया। ममता बनर्जी ने पंद्रह सालो से बंगाल की जनता पर अत्याचार किए। जब-जब बंगाल मे जब-जब सत्ता बदली है, वोटो की प्रतिशत बढी है। इस बार 92% वोट पड़े है और जहां तक मुझे ध्यान है,15 साल पहले ममता सरकार मे आई थी तो उस समय 84% वोट पड़ा था। उसके बाद 82% पड़ा था। इस बार जनता ने 92% वोट डालकर मोदी और योगी में आस्था दिखाई जिसके लिए देश की, बनारस की जनता का एवं व्यापार मंडल आपको बधाई देता है और यह उम्मीद करता है कि अब 2027 नहीं 2047 तक मोदी का राज चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय निरंकारी, मनीष गुप्ता, शरद गुप्ता, रमेश भारद्वाज, अभिनव, उमा बानो, खुर्शीद बानो, अंबे सिंह, रोशन जान, मेहरुन्निसा, बिलकिस बानो सहित सैकड़ो व्यापारियों ने जोरदार बरसात में भी जश्न मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button