Varanasi : श्री काशी विश्वनाथ धाम में अष्टमी की पुण्यतिथि पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

⚡⚡Shekhar pandey⚡⚡
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संकल्पित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महापर्व के अंतर्गत आज दिनांक 30 सितम्बर, 2025 को श्री काशी विश्वनाथ धाम में अष्टमी की पुण्यतिथि पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम धाम स्थित शिवार्चनाम मंच पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन काशी कला स्थली संस्था की संस्थापिका सुश्री सोनाली महिंद्रा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्थान के प्रतिभावान कलाकार अभिनय जायसवाल, अर्पित जायसवाल, सुश्री उन्नति अग्रवाल, सुश्री भव्या अग्रवाल, सुश्री नेहल गुप्ता, सुश्री स्मृति पांडे, सुश्री पाखी गुजराती, सुश्री सुहानी माहेश्वरी, सुश्री प्रभगुन कौर, सुश्री स्वरप्रभा, सुश्री अवनी चावला, सुश्री प्रार्थना सिंह तथा सुश्री अरणी महेंद्रा—द्वारा माँ दुर्गा सप्तशती पर नृत्य नाटिका की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि पर प्रस्तुत इस सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मां दुर्गा की अद्भुत लीलाओं एवं शक्ति के दिव्य स्वरूप को नृत्यशैली के माध्यम से जीवंत किया। उपस्थित श्रद्धालु एवं भक्तगणों ने भावविभोर होकर इस भक्तिमय मंचन का आनंद लिया।



