उत्तर प्रदेश

UP Update: भीषण सड़क हादसे में चार बच्चों की मौत , सात गाडियां क्षतिग्रस्त

अमेठी । कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राज मार्ग पर गुरुवार की रात बीएचईएल गेट के सामने स्थित रेलव क्रासिंग बंद होने के कारण कई गाडियां खड़ी होने के बावजूद तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टकराने से हुंडई कार, डीसीएम, पिकअप और थार समेत सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। बता दे कि टक्कर से एक कार सवार चार बच्चे अदनान 11वर्ष पुत्र जुल्फिकार, फातिमा 13 वर्ष पुत्री शकील, आफरीन 14 वर्ष पुत्री मंजूर और फारिस 8 वर्ष पुत्र बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीख पुकार के बाद पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

Advertisements

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान अदनान, फातिमा और आफरीन निवासी नटॉली पारा बाजार थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर की मौत हो गई, जबकि फारिस का इलाज चल रहा है। इस संबंध में सीओ अतुल सिंह के अनुसार मृतक बच्चे एक ही परिवार के थे। सुल्तानपुर के बल्दीराय के नटाली गांव के कुछ लोग कार से लखनऊ गए थे। वहां से वापस आते समय हादसा हो गया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटवाकर यातायात को चालू करवा दिया गया है। घटना के बाद कंटेनर चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button