उत्तर प्रदेशलखनऊ

Election : मतदान को लेकर 20 मई को 14 लोकसभा क्षेत्रों में अवकाश , शराब की दुकानें भी बंद

Advertisements

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के चौदह लोकसभा क्षेत्रों में 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होगा। यह वह जिले हैं जहां 20 मई को वोट पड़ने हैं। अलग जिलों के जिलाधिकारियों ने इसकी घोषणा की है ।

अवकाश के साथ-साथ शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। इन 14 लोकसभा क्षेत्रों में शराब की बिक्री 18 मई शाम 6 बजे से बंद हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम डॉ. सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ में 20 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

कहा कि जिले की सभी दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान व कारखाने पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। कोई आदेश का उल्लंघन करते मिलता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर, डीएम के निर्देश पर शनिवार शाम छह बजे शराब की सभी दुकानें बंद हो गईं। ये सोमवार को मतदान के बाद शाम छह बजे खुलेंगी।

लखनऊ की तरह ही रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी , बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा आदि क्षेत्रों में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button