Blogउत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल , 15 दरोगा सहित 19 पुलिसकर्मियों का तबादला

Advertisements

वाराणसी । कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन में सोमवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल द्वारा 15 दरोगा समेत कुल 19 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस तबादले में कई दरोगाओं को विभिन्न थानों व चौकियों में नई जिम्मेदारी दी गई है। गोमती जोन में स्थानांतरणाधीन चौकी प्रभारी रमना विकास पांडेय को थाने से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह काशी जोन के दरोगा नवीन चतुर्वेदी को रमना चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दरोगा राणा राघवेंद्र प्रताप सिंह को थाना जैतपुरा, राकेश कुमार सिंह को थाना कोतवाली, सुनील कुमार गुप्ता को थाना जैतपुरा, रामबालक को महिला थाना, प्रशिक्षु दरोगा शैलेश शर्मा को कोतवाली और प्रशिक्षु नितिन सिंह को थाना जैतपुरा भेजा गया है। गौरव कुमार मिश्रा को भेलूपुर, दीपक कुमार शुक्ला को कोतवाली, आयुष पांडेय को भेलूपुर, गोपाल कुमार सिंह को महिला थाना, टुन्नु सिंह को कोतवाली, और प्रबल प्रताप सिंह को महिला थाने स्थानांतरित किया गया है। सिपाही स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। अनुकम्पा के आधार पर थाना चौक पर तैनात सिपाही दीपांशु सिंह को डीसीपी काशी जोन के सोशल सेल में तैनाती दी गई है। वहीं, महिला सिपाही ऋतंभरा यादव को महिला थाने से थाना सिगरा और सिपाही खुशबू को चितईपुर से चेतगंज स्थानांतरित किया गया है। सिपाही शिवाजी चंद्र का तबादला रद्द कर उन्हें कोतवाली में यथावत रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button