Varanasi : सिगरा में हैप्पी एंड पिक्सी ब्यूटी पार्लर की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल वंदना सिंह रहीं मुख्य अतिथि

Shekhar pandey
वाराणसी । सिगरा, रथयात्रा मार्ग स्थित कृषि एंड एक्सपोर्ट प्लाजा कंपलेक्स में हैप्पी एंड पिक्सी ब्यूटी पार्लर का भव्य उदघाटन हुआ। मिसेज इंडिया इंटरनेशनल की विजेता श्रीमती वंदना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। हैप्पी एंड पिक्सी ब्यूटी पार्लर की निदेशिका सुमन केशरी एवं संतोष केसरी ने बताया कि हैप्पी एंड पिक्सी ब्यूटी पार्लर की पहली शाखा सोनिया में है। यह दूसरी शाखा की मिसेज इंडिया इंटरनेशनल की विजेता श्रीमती वंदना सिंह ने फीता काटकर शुभ उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि का स्वागत सुमन केसरी एवं संतोष केसरी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने ब्यूटी पार्लर की निदेशिका को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशिका सुमन केशरी ने बताया कि हमारे यहां ब्राइडल मेकअप, मेहंदी, नेल एक्सटेंशन, हेयर स्पा स्ट्रेटनिंग, बॉडी स्पा सहित अनेको सुविधाएं एवं मुख्य रूप से एचडी ब्राइडल मेकअप विशेष आफर के तहत मात्र ₹5000 में किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वीटी श्रीवास्तव, सारिका मौर्य, चांदनी प्रजापति, पूजा कुमारी, दिव्या वर्मा, प्रीति गुप्ता, नीरज सेठ, गीता देवी, कात्यायनी, वीरांगना, आशुतोष, ममता, स्नेहा केसरी, कोमल केशरी आदि उपस्थित थे।



