उत्तर प्रदेशमथुरा

UP News: यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी का शव मिलने से फैली सनसनी

Advertisements

मथुरा । चिर घाट पर मंगलवार को यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी का यमुना किनारे शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। खबर मिली तो घरवाले चीत्कार उठे। बता दे की मंगलवार को सुबह चीर घाट पर पुलिस को युवक का शव मिला। उसकी पहचान मगोर्रा थाना क्षेत्र के शाहपुर चैनपुर गांव निवासी के रूप में हुई। वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 2023 में हुई यूपीएससी की परीक्षा भी दी थी। मंगलवार की दोपहर इसका परिणाम घोषित हो गया। इसमें उसकी 710वीं रैंक आई है। खबर पाकर घरवाले चीख पुकार करते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे की हत्या करके शव फेंकने की बात कही। सुबह बेटा दुनिया छोड़ गया। दोपहर को इसके यूपीएससी में सफल होने की खबर भी घरवालों को खुशी न दे सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button