उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन से चार गोवंश के साथ 05 गो-तस्करों को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखऱ व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पांडेय के कुशल नेतृत्व मे रविवार को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार एनएच-02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर हाइवे के पास से चेकिंग के दौरान दो वाहन से चार राशि गोवंश बरामद करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण आर्यन पुत्र सतीश नि. 784 वार्ड नं. 2 भूंया खेड़ा के पास नूर वाला गीता कालोनी पानीपत थाना पानीपत जि0 पानी पत हरियाणा साहिल पुत्र सेतास नि. म0 नं. 352 ब्लाक0 बायोली पसीनाकला थाना पानीपत जि0 पानीपत हरियाणा गौतम कुमार पुत्र लाल बहादुर नि. पचराव थाना चौबेपुर जि0 वाराणसी उम्र 20 वर्ष , वंशराज कुमार पुत्र जिउत राम नि. पचराव उपरोक्त उम्र 22 वर्ष, विधायक पुत्र बाढ़ू नि. जालूपुर थाना चौबेपुर जि0 वाराणसी उम्र 21 वर्ष है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सैयदराजा उ0नि0 बब्बन सिंह चौहान का0 देवेन्द्र मौर्या हे0का0 संतोष सिंह हे0का0 अनिल सरोज शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button