उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

वाराणसी। बुलानाला स्थित अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में शनिवार, 11 जनवरी 2025 को श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति माननीय श्री संतोष कुमार अग्रवाल (हरेकृष्ण ज्वेलर्स) के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के प्रकोप को देखते हुए महाविद्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 100 कंबल प्रदान किए गए। यह सेवा कार्य कर्मचारियों के लिए इस ठंड के मौसम में बड़ी राहत लेकर आया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधिका डॉ. मधु अग्रवाल, सहायक प्रबंधिका डॉ. रूबी शाह, श्रीमती अंबिका अग्रवाल और अन्य गणमान्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने माननीय सभापति श्री संतोष कुमार अग्रवाल के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और इसे एक अनुकरणीय प्रयास बताया।

कर्मचारियों ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और आयोजकों का आभार प्रकट किया। यह आयोजन समाजसेवा की भावना को सशक्त बनाने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button