उत्तर प्रदेश

Aagra News: जो पिछली सरकारों में नहीं हो पाया ,वो पीएम मोदी ने दस वर्षो में संभव कर के दिखाया है : सीएम योगी

Advertisements

आगरा । लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने योगी आदित्यनाथ शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने यहां सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सपा का प्रत्याशी कांग्रेस में जा रहा है, कांग्रेस का सपा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में होने का दावा करने वाले लोगों ने गठबंधन पार्टियों के लिए ही सीटें नहीं छोड़ीं। अलग चुनाव लड़ रही हैं। कहा कि आज आप लोग बदलते भारत ही नहीं विकसित भारत को भी देख रहे हैं। जो पिछली सरकारों में संभव नहीं हो पाया, वो पीएम मोदी ने 10 वर्षों में संभव करके दिखाया है। सीएम योगी ने कहा कि पहले बड़े-बड़े दावे होते थे, लेकिन दुश्मन देश के घुसपैठिये भारत में घुस जाते थे। आज घुसने में कांपते हैं। हमने सर्जिकल स्ट्राइक से बता दिया कि हम घुसपैठियों का क्या हाल करते हैं। पूर्वाचंल का आतंक और उग्रवाद कम हुआ है। मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, मेट्रो, स्वास्थ्य सेवाओं जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
निशुल्क राशन, बिजली, शौचालय, नौजवानों के हाथों को काम, स्किल देने का काम सरकार ने किया। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जिसमें काम न किया गया हो। देश में जो चुनावी लड़ाई चल रही है, ये साफ दिखाई दे रहा है। एक तरफ फैमिली फर्स्ट और दूसरी तरफ नेशन फर्स्ट वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जातिगत बातें करके सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन्न किया जाता है, दूसरी तरफ एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करने वाली भाजपा है। एक तरफ सरकारी तंत्र में डाका डालने वाली पार्टियां है, दूसरी तरफ भ्रष्टाचार मिटाने वाली सरकार है। सीएम योगी ने कहा कि पहले सूर्य अस्त होने के बाद थानों में ताले लग जाते थे। आज ज्यादातर अपराधी अपनी जमानतें तुड़वाकर जेल पहुंच जाते हैं। लेकिन अब तो वह वहां भी जाने से डर रहे हैं। आज अपराधी गले में पट्टी लटकाकर कह रहे हैं कि हम ठेला लगाकर जीवन यापन कर लेंगे, बस हमारी जान बख्श दो। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में दंगा नहीं चलेगा। त्योहारों पर कर्फ्यू नहीं लगता। आज मोदी की गारंटी दी जा रही है। आज किसानों को सम्मान निधि मिलती है। परिवारों को सिर छिपाने के लिए घर मिलता है, हर घर को शौचालय मिलता है, पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button