उत्तर प्रदेशबदायूं
UP: कार के चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत ,एक घायल

बदायूं । मुजरिया थाना अंतर्गत सगराय गांव के समीप बुधवार की शाम कार से टकराने से बाइक सवार कमलेश नामक एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका पति अनेक पाल गंभीर रूप से घायल हो गया । मृतक अपने पति के साथ ज्योरा पारावाला गांव से अपने घर वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव भमौरी के लिए लौट रही थी
इसी बीच रास्ते में कछला-मुजरिया मार्ग पर सगराय गांव के नजदीक सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दंपती घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया था, जहां से कमलेश को बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।



