Varanasi : चोरी की घटना का खुलासा , तीन चोर मोटरसाइकिल के खुले पार्ट पुर्जा के साथ गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । कोतवाली पुलिस टिम ने पत्थर गली जतनवर क्षेत्र से हुई मोटर साईकिल की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मोटरसाइकिल के पार्टस बरामद कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल किया है। बताया जाता है कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 25.मई रविवार को वादी मकुदमा के तहरीरी सूचना पर पंजीकृत धारा 303(2) बीएनएस जिसमें वादी मकुदमा की मोटर साईकिल पंजीयन नम्बर CG 04 CR 2078 सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल जो दिनांक 23.मई को पत्थर गली जतनवर से चोर हो गयी थी। मुखबिर खास की सूचना पर हरिश्चंद्र पार्क के अंदर से चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गये मोटर साईकिल के पार्टस बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक पाठक पुत्र नरेन्द्र मोहन पाठक निवासी के0 9/11 पत्थर गली विशेश्वरगंज थाना कोतवाली वाराणसी बता रहा है कि मैं और मेरे साथी फुल्लन तिवारी ने मिलकर दिनांक 24.05.2025 को पत्थर गली से अपने पड़ोसी की सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल की चोरी किये थे और चोरी की गयी मोटर साईकिल को मेरे कहने पर फुल्लन तिवारी ने पैसों के लालच में आकर पत्थर गली से चोरी की गयी मोटर साईकिल सुपर स्पलेण्डर को बेचने के लिए ट्राली में लादर पिशाच मोचन तक पहुंचाया था जहां पर मेरे द्वारा मोटर साईकिल को नितेश साहू की कबाड़ की दुकान पर मोटर साईकिल को 1500/- रुपये में बेचा गया था जिसमे से मैने 200 रुपया फुल्लन को दिया था और पैसा मैं अपने पास रखा था। हम लोगों ने जो मोटर साईकिल बिक्री का पैसा पाया था वह खर्च हो गया है उसमे से मात्र 655/- रुपये बचा था जो पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है और हम लोगो की निशानदेही पर कबाड़ी नितेश साहू के दुकान से मोटर साईकिल के पार्टस भी बरामद हुए थे। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली दया शंकर सिंह ,उ0नि0 शैलेश वर्मा,
उ0नि0 पीयूष कुमार चौकी प्रभारी अमियामंडी उ0नि0 प्रशान्त गुप्ता चौकी प्रभारी गायघाट, उ0नि0 निहारिका साहू, चौकी प्रभारी कबीर चौरा,
उ0नि0 विजय कुमार यादव
उ0नि0 अंकित सिंह का० विकेश कुमार शामिल रहे ।



