उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : चेतगंज पुलिस ने जुआ खेलते एक अभियुक्त को दबोचा, ₹4100 व एंड्रॉयड मोबाइल बरामद

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर जुए के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस को सफलता मिली है। शनिवार को चेतगंज पुलिस ने जुआ खेलते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹4100 नकद व एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के नेतृत्व में दिनांक 01 फरवरी 2026 को कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर तेलियाबाग चौराहे के पास विश्वनाथ गेस्ट हाउस वाली गली में चाय की दुकान के समीप छापेमारी की गई, जहां ऑनलाइन जुआ खेलते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश उर्फ कल्लू सोनकर (22 वर्ष), पुत्र छागुर सोनकर, निवासी एस-23/15 चौकाघाट ढेलवरिया, थाना जैतपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से जुए में प्रयुक्त ₹4100 नकद तथा वीवो कंपनी का ग्रे रंग का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ऑनलाइन ‘भाग्यलक्ष्मी’ वेबसाइट के माध्यम से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेलता और खिलवाता था। इस संबंध में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-020/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी के दौरान अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अली अतहर, उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया तथा कांस्टेबल किशन कुमार गौड़ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button