छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

Chattisgadh : तेज गति होने के कारण बाइक पलटने से तीन लोगो की दर्दनाक मौत

Advertisements

छत्तीसगढ़ । रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से गई तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा निवासी बाइक सवार तीन लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने घरघोड़ा जा रहे थे। इसी बीच गोसाईडीह अंगेकेला मोड़ के पास तेज गति होने के कारण बाइक चला रहा युवक नियंत्रण खो बैठा और फिर बाइक सड़क पर गिर गई। जिसके चलते बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर चोट लगने के कारण लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई । बता दे कि बाइक सवार ग्राम मधुबन थाना कोतबा क्षेत्र के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button