उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : लाइब्रेरियन की शिकायत पर लंका पुलिस के हत्थे चढ़ी बीटेक पास युवती , लाइब्रेरी से चुराती थी छात्र छात्राओं के लैपटॉप और टैबलेट

Advertisements

वाराणसी । लंका पुलिस ने बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन की शिकायत पर बीटेक उत्तीर्ण की एक छात्रा को छात्र छात्राओं के लैपटॉप और टैबलेट चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान भेलूपुर थाना क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी की रहने वाली विभा यादव के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी का एक लैपटॉप और एक टैबलेट बरामद हुआ है। मिली खबर के अनुसार
बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र से शिकायत की। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिनों से सेंट्रल लाइब्रेरी से छात्र-छात्राओं के लैपटॉप और टैबलेट चोरी हो जा रहे हैं। विभा यादव नामक युवती एक लैपटॉप चुराते हुए रंगेहाथ पकड़ी गई है। पूछताछ के दौरान युवती ने लाइब्रेरी से दो दिन पहले चोरी हुआ एक टैबलेट भी बरामद कराया है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान मामला सामने आया कि युवती की बहन पूर्व में बीएचयू की छात्रा रही है। वह उसी के पुराने आईकार्ड का इस्तेमाल कर सेंट्रल लाइब्रेरी में आसानी से प्रवेश कर मोबाइल और लैपटॉप चुराती थी। इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि देवेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर युवती के खिलाफ चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button