उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : दशाश्वमेध पुलिस ने 69 कि० ग्रा० अवैध पटाखा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी पर्यवेक्षण सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष दशाश्वमेध के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सोमवार 13.अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर थाना दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित पत्थर गली नई सड़क से मालवाहक आटो नीले रंग का मैक्सिमा पिकअप से ले जा रहे 69 कि0ग्रा0 अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखा) बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान यूसूफ खान उर्फ रज्जू पुत्र स्व० सुजाद खान निवासी सी के 41/54 पत्थर गली थाना चौक वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम दशाश्वमेध थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह
उ0नि0 अजितेश कुमार चौधरी कोदई/ हल्का चौकी प्रभारी
उ0नि0 विजय कुमार चौधरी चौकी प्रभारी देवनाथपुरा उ0नि0 शयोगेन्द्र प्रताप सिंह हे०को० अमित राय कां० राजन सिंह
कां0 रमेशचन्द्र यादव शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button