दिल्लीराष्ट्रीय

Delhi News : सुरक्षा बलो ने मुठभेड़ के दौरान एक और आतंकवादी को मार गिराया , भारी मात्र में गोला बारूद व हथियार बरामद

Advertisements

नई दिल्ली । सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर कठुआ में मुठभेड़ के दौरान दूसरे आतंकी को भी मार गिराया , इससे पहले भी सुरक्षा बलो मंगलवार को एक आतंकी मारा गया था। बताया जा रहा कि इन आतंकियों ने डोडा में हुए अटैक की जिम्मेदारी ली थी। वहीं जांच में इन आतंकियों के पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा भी हुआ है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद के अलावा पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, सूखा छेना और रोटियां, पाकिस्तान में बनी दवाएं और दर्द निवारक इंजेक्शन भी बरामद किया हैं।

इस संबंध में पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये आतंकवादी हीरानगर सेक्टर में कूटा मोड के पास सैदा सुखल गांव में छिपे हुए थे। जानकारी के मुताबिक, कठुआ में इन आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रैंक और एसएसपी रैंक के दो अधिकारियों की गाड़ियां निशाने पर आ गई थीं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7.45 बजे तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधि के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम इस गांव में पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद कुछ गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, माना जा रहा है कि ये गोलियां संदिग्ध आतंकवादियों ने चलाई थीं। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

कठुआ में हुए इस एनकाउंटर में मंगलवार देर रात एक आतंकी मारा गया था। अब दूसरा आतंकी भी सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई का निशाना बना। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। गांव में सर्च आॉपरेशन जारी है। ये दोनों आतंकी एक गांव में छुपे हुए थे। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को कठुआ जिले के हीरानगर इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। यहां आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, इसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

आतंकियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद में 30 राउंड वाली तीन मैगजीन, 24 राउंड वाली एक मैगजीन, एक अलग पॉलीथीन बैग में 75 राउंड, तीन जिंदा ग्रेनेड भी बरामद हुआ। इसके अलावा 500 वाले एक लाख रुपये के नोट, पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, सूखा छेना और रोटियां, पाकिस्तान में बनी दवाएं और दर्द निवारक इंजेक्शन भी मिले। इसके साथ ही ए-4 बैटरी सेल के दो पैक, एंटीना वाला एक हैंडसेट और दो तार भी इनके पास से बरामद हुआ हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button