पंजाबराष्ट्रीय

Panjab News : निर्माणाधीन शैलर की दीवार गिरने से दो मजदूर की मौत , दो अन्य घायल

Advertisements

पंजाब । सुनाम के गांव कनकवाल भंगुआं में एक निर्माणाधीन शैलर की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की दबने से मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल है लोगों ने तुरंत मजदूरों को बाहर निकाला। जनक राज और अमनदीप सिंह को सुनाम के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।वहीं हादसे में गंभीर जख्मी कृष्ण, जगसीर और बिट्टू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएचओ कर्मजीत सिंह ने कहा कि गंभीर हालत में कृष्ण तथा बिट्टू को पटियाला रेफर कर दिया गया, जहां बिट्टू की भी मौत हो गई। और मृतक मजदूरों के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मजदूर मुक्ति मोर्चा के नेता गोबिंद सिंह छाजली ने मृतकों के परिवारों को पचास लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button