उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता ,संशोधन , अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक : सीएम योगी

Advertisements

लखनऊ । केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम, सीएए , नियमों की अधिसूचना जारी हो गई है। 11 मार्च से सीएए कानून देशभर में लागू हो गया है। संसद से पास हुए सीएए को करीब पांच साल हो गए हैं। इसी बीच, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र को धन्यवाद दिया। वहीं, अखिलेश यादव ने सीएए को लेकर बीजेपी को घेरा।योगी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार एवं माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का धन्यवाद किया । इस अधिनियम के अंतर्गत भारत की नागरिकता प्राप्त करने जा रहे सभी भाइयों-बहनों का हार्दिक अभिनन्दन । वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि जब देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है। भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button